भ्रमरगीत-सार/१५४-मधुकर! जौ तुम हितू हमारे

विकिस्रोत से

[ १४३ ]

मधुकर! जौ तुम हितू हमारे।

तौ या भजन-सुधानिधि में जनि डारौ जोग-जल खारे॥
सुनु सठ रीति, सुरभि पयदायक[१] क्यों न लेत हल फारे[२]?
जो भयभीत होत रजु[३] देखत क्यों बढ़वत अहि कारे॥
निज कृत बूझि, बिना दसनन हति तजत धाम नहिं हारे[४]
सो बल अछत निसा पंकज में दल-कपाट नहिं टारे॥
रे अलि, चपल मोदरस-लंपट! कतहि बकत बिन काज?
सूर स्याम-छबि क्यों बिसरत है नखसिख अंग बिराज?॥१५४॥

  1. पयदायक=दूध देने वाली।
  2. हल फारे=हल और फाल, अर्थात् गाय हल से क्यों नहीं जुतती?
  3. रजु=रज्जु, रस्सी।
  4. निज कृत......हारे=अपने कर्म को देख, कि तू बिना काते छत्ता छोड़कर नहीं जाता।