भ्रमरगीत-सार/२४२-ऊधो हम न जोगपद साधे

विकिस्रोत से

[ १७१ ]

ऊधो! हम न जोगपद साधे।

सुन्दरस्याम सलोनो गिरिधर नँदनँदन आराधे॥
जा तन रचि रचि भूषन पहिरे भाँति भाँति के साज।
ता तन को कहै भस्म चढ़ावन, आवत नाहिंन लाज॥
घट-भीतर नित बसत साँवरो मोरमुकुट सिर धारे।
सूरदास चित तिन सों लाग्यो, जोगहिं कौन सँभारे?॥२४२॥