भ्रमरगीत-सार/३३७-मानौ ढरे एक ही साँचे

विकिस्रोत से
[ २०७ ] [ २०८ ]

भलेहि मिले बसुदेव देवकी जननि जनक निज कुटुँब घनेरो।
केहि अवलंब रहैं हम ऊधो! देखि दुःख नँद-जसुमति केरो॥
तुम बिनु को अनाथ-प्रतिपालन, जाजरि[१] नाव कुसँग सबेरो[२]
गए[३] सिंधु को पार उतारै, अब यह सूर थक्यो ब्रज-बेरो[४]॥३३६॥


मानौ ढरे एक ही साँचे।
नखसिख कमल-नयन की सोभा एक भृगुलता-बाँचे[५]
दारुजात[६] कैसे गुन इनमें, ऊपर अन्तर स्याम।
हमको धूम-गयन्द[७] बताबत, बचन कहत निष्काम॥
ये सब असित देह धरे जेते ऐसेई, सखि! जानि।
सूर एक तें एक आगरे वा मथुरा की खानि॥३३७॥

  1. जाजरि=जर्जर, जीर्ण।
  2. सबेरो=सब।
  3. गए=कृष्ण के चले जाने पर।
  4. बेरो=बेड़ा।
  5. भृगुलता बाँचे=भृगु की लात का चिह्न छोड़कर।
  6. दारुजात=भौरा।
  7. धूम गयंद=धूएँ का हाथी, धोखे की वस्तु अर्थात् निर्गुण ब्रह्म।