विकिस्रोत:भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/अप्रैल २०२३

विकिस्रोत से

भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव अप्रैल २०२३ भारतीय भाषाओं के विकिस्रोतों पर ५ अप्रैल से २० अप्रैल, २०२३ के बीच आयोजित एक संपादनोत्सव है। "हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रुप" द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन एवं सीआइएसए२के के सौजन्य से आयोजित यह संपादनोत्सव हिंदी विकिस्रोत पर पाँचवीं बार आयोजित किया गया है।

नियम

इस संपादनोत्सव में भाग लेने संबंधी नियम निम्नलिखित हैं:

  1. यह संपादनोत्सव ५ अप्रैल २०२३ से शुरु होकर २० अप्रैल २०२३ तक चलेगा। (सम्मिलित रूप में)
  2. विकिमीडिया सर्वर द्वारा दर्ज़ किए जाने वाला भारतीय मानक समय (UTC+०५:३०) मान्य होगा। इस अवधि के बीच के शोधित पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएंगे।
  3. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के ही शोधित किए गए पृष्ठ अंक के लिए गिने जाएंगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  4. प्रतिभागी को एक पृष्ठ शोधित करने पर ३ अंक दिए जाएंगे। यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो पुनरीक्षकों द्वारा शोधित पृष्ठ पुनः अशोधित कर दिया जाएगा। जिससे प्रतिभागी को मिले तीन अंक कम हो जाएंगे।
  5. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम चालीस पृष्ठ (४० पृष्ठ) शोधित कर सकते हैं। एक प्रतिभागी द्वारा पूरे १६ दिन की प्रतियोगिता के दौरान अधिकतम छः सौ चालीस पृष्ठ शोधित किए जा सकते हैं।
  6. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएंगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
  7. प्रमाणित करने के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  8. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  9. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  10. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि एक पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  11. किसी पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है तथा वह पुस्तक किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा शोधन के लिए चुनी जा सकती है।
  12. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  13. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (२० अप्रैल २०२३) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएंगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  14. प्रतियोगिता के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। प्रतियोगिता के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे प्रतियोगिता की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जा सकते हैं।
  15. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस प्रतियोगिता के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  16. तीन चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त नियमों का उल्लंघन करने वाले को प्रतियोगिता से बाहर किया जा सकता है या प्रतिबंधित किया जा सकता है।
  17. प्रबंधक/पुनरीक्षक के प्रतियोगिता संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।

अंक प्रणाली

कार्य अंक
अन्य स्थिति से शोधित ३ अंक
शोधित से प्रमाणित ० अंक
प्रमाणित से शोधित ० अंक
शोधित से गैर-शोधित -३ अंक
समस्याकारक ० अंक
खाली पृष्ठ ० अंक
अशोधित पृष्ठ ० अंक

पुरस्कार

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक भाषिक विकिस्रोत समुदाय की तरह हिंदी विकिस्रोत के लिए भी निर्धारित पुरस्कार निम्नलिखित हैं :

  • पहला पुरस्कार — चार हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं पुस्तक।
  • दूसरा पुरस्कार — तीन हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं पुस्तक।
  • तीसरा पुरस्कार — दो हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं पुस्तक।
  • चौथा से दसवाँ पुरस्कार — एक हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं पुस्तक।
  • किसी भी पुरस्कार के लिए कम-से-कम छः सौ (६००) अंक (२०० पन्ने शोधित) प्राप्त करने होंगे।
  • प्रबंधकों के लिए विशेष पुरस्कार — एक टी-शर्ट एवं पुस्तक।
  • विस्तृत जानकारी के लिए (मेटा पर पुरस्कार पृष्ठ देखें)।

पुस्तक सूची एवं शोधन प्रगति

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रस्तावित पुस्तकें:

पुनरीक्षक

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १४:४९, ४ अप्रैल २०२३ (UTC)[उत्तर दें]
  2. --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १६:४९, ४ अप्रैल २०२३ (UTC)[उत्तर दें]

प्रतिभागी

(इस अनुभाग में प्रतिभागी निम्न प्रारूप में हस्ताक्षर करें तथा अपनी चुनी पुस्तक का नाम लिखें।)

# --~~~~ - (चुनी हुई पुस्तक का नाम)

  1. --अँजली चौधरी (वार्ता) १५:२६, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड १३); (विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 22.pdf) पृष्ठ २०४ से[उत्तर दें]
  2. --Punam Kumari shaw (वार्ता) १५:४३, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड २९)[उत्तर दें]
  3. --Aishika Saha (वार्ता) १६:०१, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड १६)--पृष्ठ ४०१ से[उत्तर दें]
  4. --अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) १६:०५, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड १९)[उत्तर दें]
  5. --Shivaniya shaw (वार्ता) १६:१३, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खण्ड १५);(विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 14.pdf) पृष्ठ ११२ से [उत्तर दें]
  6. --अंजली राजभर (वार्ता) १६:२९, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ९)[उत्तर दें]
  7. --मनिषा यादव (वार्ता) १६:२९, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ८) -(सम्पूर्ण गांधी वाङ्मय खंड २४)-पृष्ठ संख्या-२०१[उत्तर दें]
  8. --ममता साव9 (वार्ता) १७:१३, ४ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ६); (विषयसूची:सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 16.pdf) पृष्ठ ३०१ से[उत्तर दें]
  9. --निशा दास (वार्ता) ०५:१३, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड १०)[उत्तर दें]
  10. --नितिन प्रियदर्शी (वार्ता) ०५:४७, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड २१)[उत्तर दें]
  11. --आँचल तिवारी (वार्ता) ०६:४२, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड १७)[उत्तर दें]
  12. --Neha Tanti (वार्ता) ०८:३२, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड २०)[उत्तर दें]
  13. --Avantika Shaw (वार्ता) ०८:५५, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ५)[उत्तर दें]
  14. --विवेक 01 (वार्ता) ०९:२५, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ४)[उत्तर दें]
  15. --शीतल सिन्हा (वार्ता) १७:५०, ५ अप्रैल २०२३ - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ३३)
  16. --शिखर तिवारी (वार्ता) २०:२७, ५ अप्रैल २०२३ (UTC) - (संपूर्ण गांधी वाङ्मय खंड ३२)[उत्तर दें]
  17. --सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) ०६:४८, ६ अप्रैल २०२३ (UTC) - (सम्पूर्ण गाँधी वाङ्मय खंड ७) (सम्पूर्ण गाँधी वाङ्‍मय खंड २२)[उत्तर दें]
  18. --निधिलता तिवारी (वार्ता) १५:०७, ६ अप्रैल २०२३ (UTC) - (सम्पूर्ण गाँधी वाङ्मय खंड ३१)[उत्तर दें]
  19. --अनुश्री साव (वार्ता) ०५:१०, ८ अप्रैल २०२३ (UTC) - (सम्पूर्ण गाँधी वाङ्मय खंड ३०)[उत्तर दें]
  20. --अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) १९:२१, ८ अप्रैल २०२३ (UTC)(सम्पूर्ण गाँधी वाङ्मय खंड ३४)[उत्तर दें]

परिणाम

अंक तालिका में सर्वाधिक अंक लाने वाले प्रथम तीन प्रतिभागियों को पहला दूसरा और तीसरा पुरस्कार दिया जा रहा है।
चौथे से १६वें स्थान तक के तेरह प्रतिभागियों को साँत्वना पुरस्कार दिया जा रहा है।
अंक तालिका
सदस्य अंक शोधित प्रमाणित
ममता साव9 1920 640 1 Details
Manisha yadav12 1917 639[१] 0 Details
अँजली चौधरी 1872 624[२] 0 Details
सौरभ तिवारी 05 1440 480 0 Details
Shivaniya shaw 1356 452 0 Details
निधिलता तिवारी 1302 434 0 Details
निशा दास 1248 416 0 Details
अजय पोद्दार अनमोल 1224 408 0 Details
Punam Kumari shaw 1107 369 0 Details
नितिन प्रियदर्शी 945 315 0 Details
शिखर तिवारी 693 231 0 Details
अनुश्री साव 663 221 0 Details
शीतल सिन्हा 630 210[३] 0 Details
विवेक 01 618 206 0 Details
अमृता कुमारी पाण्डेय 609 203 0 Details
आँचल तिवारी 603 201[४] 0 Details
अंजली राजभर 246 82 0 Details
Neha Tanti 228 76 0 Details
Avantika Shaw 45 15 0 Details
Aishika Saha 21 7 0 Details

टिप्पणी

  1. 13 अप्रैल को केवल 39 पृष्ठ शोधित।
  2. 5-6 अप्रैल को 32-32 पृष्ठ शोधित। एक दिन में 40 पृष्ठों के ऊपर शोधित पृष्ठ अमान्य।
  3. आरंभिक शोधित पृष्ठों की गुणवत्ता मध्यम से निम्न-स्तर की। विवर्जित पृष्ठों को भी शोधित चिह्नित किया गया।
  4. 200 पृष्ठों के बाद शोधित पृष्ठों की गुणवत्ता मध्यम से निम्न-स्तर की।

अक्सर पूछे गए प्रश्न

प्रश्न १— क्या इस प्रतियोगिता में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?

उत्तर— हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।

प्रश्न २— भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?

उत्तर— इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा ( # --~~~~ — चुनी हुई पुस्तक का नाम )। चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३— पुस्तक कैसे चुनें?

उत्तर— ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- प्रतियोगिता में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह प्रतियोगिता पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।
यदि आपकी पुस्तक के पृष्ठ पहले से यंत्राभिज्ञानित (ओसीआर) न हों और वे गुलाबी पृष्ठभूमि के बजाय लाल रंग के अक्षरों में दिखाई दो रहा हो तो पहले उसे यंत्राभिज्ञानित कर लें। प्रतियोगिता के दौरान एक दिन में आप अधिकतम तीस पृष्ठों तक स्कैन कर सकते हैं।

प्रश्न ५— पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

उत्तर— इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न ६— इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?

उत्तर— इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।