विकिस्रोत:भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव/मार्च २०२२

विकिस्रोत से

भारतीय विकिस्रोत संपादनोत्सव मार्च २०२२ भारतीय भाषाओं के विकिस्रोतों पर १ मार्च से १६ मार्च, २०२२ के बीच आयोजित एक संपादनोत्सव है। हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप द्वारा विकिमीडिया फाउंडेशन एवं सीआइएसए२के के सौजन्य से आयोजित यह संपादनोत्सव हिंदी विकिस्रोत पर तीसरी बार आयोजित किया गया है।

नियम[सम्पादन]

इस संपादनोत्सव में भाग लेने संबंधी नियम निम्नलिखित हैं:

  1. यह संपादनोत्सव १ मार्च २०२२ से शुरु होकर १६ मार्च २०२२ तक चलेगा। (सम्मिलित रूप में)
  2. विकिमीडिया सर्वर द्वारा दर्ज़ किए जाने वाला भारतीय मानक समय (UTC+०५:३०) मान्य होगा। इस अवधि के बीच के शोधित पृष्ठ ही अंक के लिए गिने जाएंगे।
  3. नीचे पुस्तक सूची में दर्ज़ पुस्तकों के ही शोधित किए गए पृष्ठ अंक के लिए गिने जाएंगे। सूची के बाहर की पुस्तकों पर किए गए कार्य संपादनोत्सव के लिए मान्य नहीं होंगे।
  4. प्रतिभागी को एक पृष्ठ शोधित करने पर ३ अंक दिए जाएंगे। यदि पृष्ठ में तीन या अधिक गलतियाँ हो तो पुनरीक्षकों द्वारा शोधित पृष्ठ पुनः अशोधित कर दिया जाएगा। जिससे प्रतिभागी को मिले तीन अंक कम हो जाएंगे।
  5. प्रतिभागी एक दिन में अधिकतम चालीस पृष्ठ शोधित कर सकते हैं। एक प्रतिभागी द्वारा पूरे प्रतियोगिता के दौरान अधिकतम छः सौ पृष्ठ शोधित किए जा सकते हैं। प्रतियोगिता में देर से शामिल हुए प्रतिभागी भी एक दिन में अधिकतम चालीस पृष्ठ ही शोधित कर सकते हैं।
  6. निर्धारित सीमा से अधिक पृष्ठ शोधित करने पर आरंभिक पृष्ठ प्रतियोगिता में शामिल माने जाएंगे तथा बाद के अतिरिक्त पृष्ठों को नहीं गिना जाएगा और उसके लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे।
  7. क्रॉप-टूल जैसे तकनीक की सहायता से मशीनी तौर पर शोधित किए पृष्ठ इस प्रतियोगिता के दौरान अंक के लिए अमान्य होंगे।
  8. प्रमाणित करने के लिए कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
  9. प्रबंधक/पुनरीक्षक के प्रतियोगिता संबंधी निर्णय सर्वमान्य होंगे।
  10. प्रतियोगिता के दौरान केवल यंत्राभिज्ञान (OCR) न करें। जिन पुस्तकों के पृष्ठ यंत्राभिज्ञानित नहीं हैं उन्हें ओसीआर करने के साथ-साथ शोधित भी करें। प्रतियोगिता के दौरान बिना पृष्ठ शोधित किए एक से अधिक पृष्ठों का OCR करने वाले प्रतिभागियों को बिना किसी सूचना के दो घंटे के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है। ऐसी गलती दुबारा करने पर पूरे प्रतियोगिता की अवधि के लिए प्रतिभागी प्रतिबंधित किए जाएंगे।
सभी नियमों के लिए नियम संबंधित मेटा पृष्ठ देखें।

सुझाव[सम्पादन]

  1. प्रतिभागियों से एक पुस्तक चुनने तथा उसे पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करने की उम्मीद की जाती है। शोधित करने के लिए किसी अन्य प्रतिभागी द्वारा चुनी हुई पुस्तक को न चुनें।
  2. प्रतिभागी नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में अपना हस्ताक्षर करने के साथ-साथ शोधित करने के लिए अपने द्वारा चुनी गई पुस्तक का भी उल्लेख करें जिससे दूसरों को पुस्तक चुनने में सुविधा हो।
  3. एक पुस्तक का शोधन पूरा कर लेने के बाद ही दूसरी पुस्तक का चुनाव करें। यदि एक पुस्तक पर शोधन कार्य अधूरा छोड़ रहे हों तो उसका स्पष्टीकरण अवश्य दें।
  4. संपादनोत्सव के दौरान प्रतिभागी केवल एक बार अपनी चुनी हुई पुस्तक अपूर्ण छोड़कर शोधित करने के लिए नई पुस्तक चुन सकते हैं। इससे पूर्व पुनरीक्षकों को अवश्य सूचित कर दें तथा नीचे के प्रतिभागी अनुभाग में से अधूरी छोड़ी हुई पुस्तक अपने नाम के सामने से हटा लें। इसके बाद अन्य सदस्य उस पुस्तक को चुन सकते हैं।
  5. किसी पुस्तक पर दो दिनों (४८ घंटे) संपादन न करने की स्थिति में प्रतिभागी के नाम के आगे से वह पुस्तक हटायी जा सकती है।
  6. पुस्तक के पृष्ठों को पृष्ठ संख्या के क्रम से शोधित करें। उदाहरण के लिए १, २, ३... २४५, २५६ आदि। मनमाने ढंग से पृष्ठ शोधित न करें।
  7. प्रतिभागी संपादनोत्सव के अंतिम दिन (१६ मार्च २०२२) तक ही अपने शोधित पृष्ठों की गलतियाँ सुधार सकते हैं। इसके बाद के सुधार संपादनोत्सव के दौरान के कार्य नहीं माने जाएंगे। पुनरीक्षक ऐसे पृष्ठों के शोधित स्तर को अशोधित कर सकते हैं जो अंतिम दिन तक ठीक नहीं किए गए हों मगर बाद में सुधारे जाएँ।
  8. तीन चेतावनियों के बाद भी उपर्युक्त सुझावों का उल्लंघन करने वाले को प्रतियोगिता से बाहर या प्रतिबंधित किया जा सकता है।

अंक प्रणाली[सम्पादन]

कार्य अंक
अन्य स्थिति से शोधित ३ अंक
शोधित से प्रमाणित ० अंक
प्रमाणित से शोधित ० अंक
शोधित से गैर-शोधित -३ अंक
समस्याकारक ० अंक
खाली पृष्ठ ० अंक
अशोधित पृष्ठ ० अंक

पुरस्कार[सम्पादन]

इस प्रतियोगिता में प्रत्येक भाषिक विकिस्रोत समुदाय की तरह हिंदी विकिस्रोत के लिए भी निर्धारित दस पुरस्कार निम्नलिखित हैं :

  • प्रथम पुरस्कार - तीन हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • द्वितीय पुरस्कार - दो हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • तृतीय पुरस्कार - एक हजार रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • चतुर्थ से दशम तक का पुरस्कार - पाँच सौ रूपए का उपहार कूपन, एक टी-शर्ट एवं स्मृति-चिह्न।
  • पुरस्कार के लिए न्यूनतम ३५० अंक प्राप्त करने होंगे।
  • विस्तृत जानकारी के लिए (मेटा पर पुरस्कार पृष्ठ देखें)।

पुस्तक सूची एवं शोधन प्रगति[सम्पादन]

इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रस्तावित पुस्तकें:

पुनरीक्षक[सम्पादन]

  1. अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १४:३१, २५ फ़रवरी २०२२ (UTC)[उत्तर दें]

प्रतिभागी[सम्पादन]

(इस अनुभाग में प्रतिभागी निम्न प्रारूप में हस्ताक्षर करें तथा अपनी चुनी पुस्तक का नाम लिखें।)
  1. --मनिषा यादव (वार्ता) ०३:५६, २८ फ़रवरी २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi,vol. 26.pdf-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi,vol. 25.pdf[उत्तर दें]
  2. --2006nishan178713 (वार्ता) ०६:०७, २८ फ़रवरी २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 29.pdf[उत्तर दें]
  3. --अँजली चौधरी (वार्ता) ०७:३७, २८ फ़रवरी २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 24[उत्तर दें]
  4. --आँचल तिवारी (वार्ता) १६:२०, २८ फ़रवरी २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 5[उत्तर दें]
  5. --Punam Kumari shaw (वार्ता)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 3
  6. --अमृता कुमारी पाण्डेय (वार्ता) ०३:१०, १ मार्च २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 8[उत्तर दें]
  7. --ममता साव9 (वार्ता) ०३:२६, १ मार्च २०२२ (UTC)-सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 2, सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol.28[उत्तर दें]
  8. --रोहितबातचीत ०७:४४, १ मार्च २०२२ (UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 14[उत्तर दें]
  9. --Neha Tanti (वार्ता) ०८:१७, १ मार्च २०२२ (UTC) सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 1.pdf[उत्तर दें]
  10. --अनुश्री साव (वार्ता) ८:५७, १ मार्च २०२२(UTC) सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 17.pdf
  11. --शिखर तिवारी (वार्ता) ०३:५८, २ मार्च २०२२ (UTC) सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 7.pdf[उत्तर दें]
  12. -Kajal Choudhary 07 (वार्ता) ०६:०५, २ मार्च २०२२ (UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 12[उत्तर दें]
  13. -बैजनाथ चौधरी (वार्ता) ०६:१६, २ मार्च २०२२ (UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 11[उत्तर दें]
  14. --सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १७:३७, २ मार्च २०२२ (UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 4[उत्तर दें]
  15. --Shivaniya shaw (वार्ता) ०५:२१, ४ मार्च २०२२ (UTC) सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 6[उत्तर दें]
  16. जया झा (वार्ता) ०९:४७, ५ मार्च २०२२ (UTC)(UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 18[उत्तर दें]
  17. अजय पोद्दार अनमोल (वार्ता) ०९:५३, ५ मार्च २०२२ (UTC) सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 9.pdf[उत्तर दें]
  18. बिपिन बिहारी साव २३ (वार्ता) १६:५५, ७ मार्च २०२२ (UTC)सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 16.pdf[उत्तर दें]
  19. --Prajjwal3959 (वार्ता) १६:०२, १४ मार्च २०२२ (UTC) - सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 27.pdf[उत्तर दें]
  20. --अम्बिका साव(📋🖊️) ०८:२०, १८ मार्च २०२२ (UTC)- सम्पूर्ण गाँधी वांग्मय Sampurna Gandhi, vol. 10.pdf[उत्तर दें]

अंक तालिका[सम्पादन]

घोषित परिणाम

Proofread point: 3 and Validate point: 0

User Proofread Validate Total Points Position
ममता साव9 645 9 1935 First
Manisha yadav12 602 0 1806 Second
Kajal Choudhary 07 403 0 1209 Third
आँचल तिवारी 191 0 573 Fourth
Punam Kumari shaw 191 0 573 Fifth
अँजली चौधरी 190 0 570 Sixth
शिखर तिवारी 180 0 540 Seventh
अनुश्री साव 178 0 534 Eighth
बैजनाथ चौधरी 178 0 534 Nineth
सौरभ तिवारी 05 178 1 534 Tenth
रोहित साव27 163 0 489 Eleventh
Neha Tanti 140 0 420 Twelfth
Prajjwal3959 80 0 240 Thirteenth
अमृता कुमारी पाण्डेय 18 0 54 Fourteenth

अक्सर पूछे गए प्रश्न[सम्पादन]

प्रश्न १— क्या इस प्रतियोगिता में नए सदस्य भाग ले सकते हैं?

उत्तर— हाँ। विकिस्रोत पर पंजीकृत कोई भी सदस्य इस प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। यदि आप पंजीकृत नहीं हैं तो पहले खाता बना लें।

प्रश्न २— भाग लेने के लिए अपना नाम कहाँ जोड़ें तथा हस्ताक्षर कैसे करें?

उत्तर— इसी पृष्ठ पर ऊपर के प्रतिभागी अनुभाग में पहले से शामिल हुए सदस्यों के नीचे आप अपना नाम हस्ताक्षर करके जोड़ सकते हैं तथा पुस्तक चुन सकते हैं। हस्ताक्षर करने तथा पुस्तक चुनने का प्रारूप इस तरह का होगा ( # --~~~~ — चुनी हुई पुस्तक का नाम )। चार टिल्ड के निशान की जगह आपका नाम स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। चुनी हुई पुस्तक का नाम के स्थान पर अपनी पुस्तक का नाम लिखें जिसे शोधित करने के लिए आपने चुना है।

प्रश्न ३— पुस्तक कैसे चुनें?

उत्तर— ऊपर शोधित करने के लिए निर्धारित पुस्तकों की सूची दी हुई है। इसी में से पुस्तक चुनें। ध्यान दें कि आपके द्वारा चुनी हुई पुस्तक पहले से किसी ने नहीं चुनी हो। अर्थात दूसरे प्रतिभागियों द्वारा चुनी हुई पुस्तकों को छोड़कर बची पुस्तकों में से अपने लिए पुस्तक चुनें।

प्रश्न ४- प्रतियोगिता में क्या करना है? शोधित करने से क्या मतलब है?

उत्तर- यह प्रतियोगिता पुस्तकों के यंत्राभिज्ञानित (OCR) हुए पृष्ठों की गलतियाँ सुधारने की है। चुनी हुई पुस्तक की कड़ी को खोलें। उसमें से गुलाबी रंग के पृष्ठों को संपादित करें। उसे पुस्तक के स्कैन पृष्ठ के साथ मिलाकर उसकी गलतियाँ सुधारें। सारी गलतियाँ सुधार लेने के बाद नीचे स्थित पांच रंगों के वृत्तों में पीले रंग का वृत्त चुन लें। ध्यान दें कि रंग बिना पृष्ठ पूरा सुधारे न बदलें।

प्रश्न ५— पृष्ठों को संपादित करने और शोधित करने संबंधी अधिक जानकारी कहाँ मिल सकती है?

उत्तर— इसके लिए सहायता पृष्ठ देखा जा सकता है।

प्रश्न ६— इस प्रतियोगिता से संबंधित प्रश्न कहाँ पूछें?

उत्तर— इस पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर।